- मगरलोड क्षेत्र के ग्राम सौंगा की घटना, मोटी लकड़ी से सिर पर कई वार किए
- रोज ही दंपती में विवाद होता था, रक्षाबंधन के दिन फिर झगड़ा हुआ तो हत्या कर दी
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक ने रक्षाबंधन के दिन अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर सोमवार देर रात सरेंडर कर दिया। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सौंगा निवासी बसंत साहू (32) की शादी करीब 8 साल पहले यशोदा (28) से हुई थी। शादी के दो साल तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इसके चलते बसंत कुछ समय के लिए घर छोड़कर चला गया और बाहर रहने लगा था।
दिन भर शव के साथ रहा, रात को थाने पहुंचा
बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बसंत को अपनी पत्नी के चरित्र पर लेकर संदेह था। इस दौरान बसंत ने आधी जली हुई पड़ी लकड़ी से यशोदा के सिर पर कई वार कर दिए। इससे यशोदा की मौके पर ही मौत हो गई। दिनभर वह घर में ही पड़ा रहा। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे थाने पहुंचा और जानकारी दी।
सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस बसंत के साथ उसके घर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद कर ली ही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई सुबह शुरू की गई। बसंत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी है। उसके दो बेटे भी हैं। उनके भविष्य को लेकर अब संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल परिचितों से बात की जा रही है।
Post a comment