Saroj Khan Death News Live Updates: डांस की 'मास्टरजी' या 'कोरियाग्राफी की मां' सरोज खान को खोकर बॉलीवुड गमजदा है। Saroj Khan खान ने 71 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है। Saroj Khan के निधन के बाद से बॉलीवुड में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक ने दुख व्यक्त किया है। Saroj Khan खान के माधुरी दीक्षित के साथ कोरियोग्राफ किए गए गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इस बीच, Saroj Khan की बेटी ने बताया है कि उनका अंतिम संस्कार मलाड में कर दिया गया है।
Saroj Khan की कोरोना वायरस रिपोर्ट: Saroj Khan को 20 जून को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसी दौरान उनका कोरोना वायरस का टेस्ट भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उनके भतीजे मनीष जगवाणी ने बताया कि Saroj Khan ने बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में बीती रात 2.30 बजे अंतिम सांस ली।
Saroj Khan Death News Reactions
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, प्रार्थना....हाथ जुड़े हैं, मन अशांत है। वहीं अक्षय कुमार ने लिखा, सुबह उठा तो यह दुखद खबर मिली। Saroj Khan ने डांस को बहुत आसान बना दिया था कि हर कोई डांस कर सकता है। यह फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। हंसल मेहता ने लिखा, एक दौर का अंत।
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर सरोज खान के साथ अपना एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, मास्टरजी हमेशा मुझसे कहती थीं, पैर नहीं चला सकती तो कम से कम फेस तो चला। इस तरह उन्होंने मुझे डांस सिखाया। वे कहती हैं कि डांस का मजा लो, स्माइल के साथ डांल करो। उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता। इसी तरह सनी लिओनी ने भी सरोज खान के साथ अपना एक पुराना फोटो शेयर किया और बताया कि किस तरह मास्टरजी ने उन्हें भारतीय लोकनृत्य के स्टेप बताए थे। फराह खान ने लिखा, सरोजजी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में लोगों की प्रेरणा थीं। ऐसे लोगों में मैं भी शामिल हूं।
Post a comment