लॉकडाउन में अपना काम छोड़कर घर वापस आए इन प्रवासी श्रमिकों के पास रोजगार सबसे बड़ी चुनौती थी लेकिन इस समस्या को समझते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन ने इस पर काम शुरू किया हुआ है। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशानुसार वापस लौटे लोगों के लिये जिले में संचालित औद्योगिक इकाईयों में भी कुशल व अकुशल श्रमिकों के रूप में रोजगार का प्रबंध किया जा रहा है।
इसके लिए उद्योग व जिला पंचायत सामूहिक रूप से कार्य कर रहा है। क्वारेंटिन सेंटर्स में निवासरत लोगों की जनपद पंचायत के माध्यम से स्किल मैपिंग कर जानकारी जिला पंचायत के माध्यम से उद्योग विभाग के साथ साझा की जा रही है।
उक्त जानकारी के आधार पर जिले में संचालित उद्योगों में रोजगार के अवसर तलाश कर जरूरतमंदों को काम मुहैया करवाने का कार्य उद्योग विभाग द्वारा किया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी अनुसार अब तक 4 प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न प्रतिष्ठानों व कंपनियों ने नियुक्त कर लिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न औद्योगिक इकाईयों द्वारा 47 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए आफर लेटर जारी किया गया है। जिसमें से मुख्यतरू राज मिस्त्री, इलेक्ट्रीकल, मेक्निकल, वेल्डर, फिटर, सुपरवाईजर, इंजीनियर, टेलर, ड्राईवर एवं अकुशल श्रमिक शामिल हैं।
Post a comment