मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन इस समय गंगानगर, दिल्ली, हरदोई, गोरखपुर से गुजर रहा है। इसका पश्चिमी छोर अपने सामान्य स्थिति के नजदीक है जबकि पूर्वी छोर हिमालय की तलहटी में पहुंच गया है। मराठवाड़ा से कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु के भीतरी भूभाग पर उत्तर दक्षिण दिशा में एक द्रोणिका भी सक्रिय है। साथ ही इस समय बंगाल की खाड़ी दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी नम वायु राशि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारतीय भू-भाग की ओर प्रवाहित हो रहा है जो अरब सागर से पश्चोमोत्तर भारत की ओर आने वाले नमीयुक्त वायु के साथ मिल रहा है।
इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ सहित भारत के उत्तरार्द्ध के राज्यों में कई जगहों विशेष कर बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड पंजाब हरियाणा आदि प्रदेशों में भारी वर्षा तथा अन्य क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है।
राज्य के उत्तरी इलाके में बारिश के बाद अब दिन के अधिकतम तापमान में कमी आई है। अम्बिकापुर शहर में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी हो रही है। यहां भी रात में तेज बारिश होने की संभावना पूर्वानुमान में बताई गई है।
बिलासपुर में भी दोपहर के वक्त गरज के साथ बौछार होने की संभावना है। संभाग के कई इलाकों में रात में तेज बारिश हो सकती है। बस्तर संभाग में भी संभाग मुख्यालय जगदलपुर सहित कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। संभाग मुख्यालय में दोपहर बाद बारिश की संभावना है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 30.8 25.8
अम्बिकापुर 29.0 23.8
बिलासपुर 30.0 26.8
पेंड्रारोड 29.3 21.3
जगदलपुर 30.5 23.4
(इकाई : डिग्री से.)
शहर प्रतिदिन वर्षा ऋतू वर्षा
रायपुर 0.3 514
अम्बिकापुर 4.8 333
बिलासपुर 0 405
पेंड्रारोड 7.3 473
जगदलपुर 0.6 474
(इकाई : मि.मी.)
Post a comment