इसके बाद फाइनल लिस्ट स्कोर की जारी होगी। हालांकि राज्य शासन ने कोरोना के चलते नई भर्तियों पर रोक लगा रखी है। विवि सूत्रों का कहना है कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया को फाइनल लिस्ट तक किया जाएगा। अंतिम स्वीकृति लेने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद ही बंद लिफाफे को खोलकर नियुक्ति की प्रक्रिया होगी।
950 आवेदन मिले थे
अक्टूबर से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा, जिसे ध्यान में रखते हुए नए कृषि कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती समय से हो जाए। कृषि विवि से जुड़े छह सरकारी कॉलेजों में 66 पदों पर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की जानी है। किया जाना है। इनके लिए नवंबर 2019 में आवेदन मंगाए गए थे। विभिन्न विषयों के लिए करीब 950 आवेदन मिले हैं। तय मापदंडों के आधार पर आवेदनों की समीक्षा की गई।
आवेदन की आखिरी तिथि 20 मई थी। एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, स्टेटिस्टिक्स, एग्रोनॉमी, एनटोमोलॉजी, फार्म मशीनरी, जेनेटिक एंड प्लांट ब्रडिंग, फ्रूट साइंस, लाइव स्टॉक, सायल साइंस आदि पदों पर भर्ती होगी।
Post a comment