तस्वीर रायपुर के कांग्रेस दफ़्तर राजीव भवन की है। प्रदेश अध्यक्ष का कमरा शिकायत करने आए कार्यकर्ताओं से भरा नजर आया।
- प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनी
- भाजपा भी इस मुद्दे पर बयानबाजी कर चुकी, चंद्राकर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। राजधानी के कांग्रेस दफ्तर में गुरुवार को हंगामे का माहौल दिखा। बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के केबिन में शिकायती लहजे में अपनी बात रखते नजर आए। दरअसल, यह सभी जांजगीर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता थे। अपने ही जिला अध्यक्ष को हटाने की मांग के साथ यहां पहुंचे थे।
कार्यकर्ताओं ने मोहन मरकाम से कहा कि मौजूदा जांजगीर जिला अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखकर काम नहीं करते। मनमाने तरीके से काम करने की वजह से सभी परेशान हैं। कार्यकर्ताओं ने यहां विधायक राम कुमार यादव की भी शिकायत की। सभी की बातों को सुनकर मोहन मरकाम ने सही फैसला लेने का भरोसा दिया।
Post a comment