घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची तो देखा कि घर के बाथरूम में महिला की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेने का दावा कर रही है। सिंबॉलिक फोटो।
- महिला के पति की तलाश में रतनपुर पुलिस
- परिजन और पड़ोसियों से पूछताछ जारी
रतनपुर थाना पुलिस को रविवार की दोपहर एक महिला की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जांच टीम को पता चला की महिला के पति ने ही उसकी जान ले ली। फिलहाल महिला के परिजन और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी पति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बिरगहनी गांव की है।
लता कुलदीप अपने पति महेंद्र कुलदीप के साथ यहां रह रही थी। करीब दो सालों से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ करते थे। बीती रात भी इस तरह दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घर पर रखी कुल्हाड़ी से ही आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी। इससे महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।
Post a comment