पिछले 3 दिनों में रिसाली क्षेत्र में 10 पॉजिटिव मरीज मिले है। इसे देखते हुए नागरिकों से एहतियात बरतने और लॉकडाउन नियमों का पालन कराने नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी, कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर रहे है। मंगलवार को निगम प्रशासन अमला स्टेशन मरोदा पहंुचा। जहां पसरा लगाकर फल-सब्जी, दूध डेयरी के अलावा मांस मटन दुकानों को बंद कराया गया। कोरोना की वजह से होने वाले भ्रम और मित्या को तोड़ने अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निगम अधिकारी स्टेशन मरोदा क्षेत्र पहुंचे। और नागरिकों को समझाइश दी कि वे घरों पर रहे और एहतियात बरते। जुर्माना भी वसूला गया।
नागरिकों से की अपील
अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नागरिकों से अपील की है कि अति आवश्यक काम होने पर ही घर से निकले। मास्क का नियमित प्रयोग करे। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करे। आवश्यकता होने पर निगम में बने कोविड कंट्रोल रूम 0788 4075715 पर संपर्क करें।
कातुलबोर्ड में भी कार्रवाई
दुर्ग| शहर के हरिनगर व कातुलबोड़ में तीन जगहों पर लॉकडाउन के बीच मकान का निर्माण किया जा रहा था। इन मामलों में शिकायत के बाद निगम अमला मौके पर पहुंचा। इसके बाद उन पर 500 से 1000 तक की जुर्माना लगाया। केलाबाड़ी में किराना दुकान खुले होने की शिकायत पर निगम ने कार्रवाई की।
Post a comment