उपरवाह. केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने एक खास तरह का मोबाइल एप बनाया है। इस एप की मदद से बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले इसकी चेतावनी मोबाइल फोन उपयोगकर्ता को प्राप्त हो जाएगी। इस एप का नाम दामिनी है जो हमे बिजली गिरने के पहले चेतावनी देता है एवं साथ ही साथ इससे बचाव की भी जानकारी देता है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रापिकल मेट्रोलोजी), पुणे ने इसे विकसित किया है एवं यह गूगल प्ले स्टोर पर निशुल्क उपलब्ध है।
जिला कृषि मौसम इकाई के कृषि मौसम वैज्ञानिक सुरभि जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एप को एंड्राइड फोन उपयोगकर्ता आसानी से गूगल प्ले स्टोर से बिलकुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमे राजिस्टर करने के बाद लोकेशन डालने पर यह एप उस स्थान में बिजली गिरने की आशंका होने पर उपयोगकर्ता को तुरंत इसकी सूचना दे देता है।
दोनों भाषाओं को संचालित किया जा सकता है
इसे हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं मे संचालित किया जा सकता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रोपिकल मेट्रोलोजी, पुणे से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनिया भर में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा मौतें गाज गिरने से होती हैं। भारत में बिजली गिरने से हर साल 2000 मौतें होती है। इसी बात को ध्यान मे रख कर दुर्घटनाओं को कम करने यह एप्प विकसित किया गया है और इस एप्प से लोगों को बहुत मदद मिलेगी।
Post a comment