महासमुंद. कोरोना संक्रमण की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ में एक बार फिर लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। कोरोना वायरस(कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए महासमुंद नगरीय क्षेत्र में 25 से 31 जुलाई 2020 रात 12 बजे तक पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। इस दौरान आम जरूरत की चीजों को छोड़कर सब बंद रहेगा। इस दौरान सभी तरह की यातायात पूर्णता बंद रहेंगे।
केवल आवश्यक सेवाएं एवं कर्मचारी ही बाहर निकल सकते हैं। वह भी पूरे सावधानी के साथ लॉकडाउन कोरोना संक्रमण के गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। लॉकडाउन के दौरान सब्जी, दूध तथा अन्य आवश्यक जरूरी सेवाओं के लिए सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। दूध के लिए शाम 5 से 6.30 बजे तक की अनुमति है। निर्धारित समय के बाद सड़क पर घूमने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई
लॉकडाउन के दौरान व्यायाम, मार्निंग व इवनिंग वॉकिंग और साइकिलिंग की भी अनुमति नहीं होगी। सार्वजनिक जगहों पर खेल गतिविधियां भी नहीं की जा सकेंगी। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Post a comment