बता दें कि जीवीके कंपनी छत्तीसगढ़ में एम्बुलेंस का संचालन करती थी। पिछले 12 साल से प्रदेश में एम्बुलेंस 108 और 102 एम्बुलेंस संचालन का जिम्मा जीवीके कंपनी के अंतर्गत था। वहीं अब उनके कर्मचारियों ने वेतन लेकर भागने का आरोप लगाया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल ही ठेका बदला है। वहीं अब कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने वेतन नहीं दिया है। कंपनी ने इसके पीछे का तर्क सरकार से पैसा नहीं मिलना बताया है। वहीं जब कर्मचारियों ने इसका पता लगाया तो खुलासा हुआ कि कंपनी गोलमाल जवाब दे रहा है। जिसके बाद परेशान कर्मचारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Post a comment