कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक 55 वर्षीय अधेड़ को 13 साल की किशोरी से पांच दिन तक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है अधेड़ ने पहले मंदिर में किशोरी से शादी की उसके बाद उसका पांच दिनों तक रेप किया। किशोरी के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। अधेड़ आरोपी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
यह मामला कोरबा बाल्को नगर थाना के बेलगढ़ का है। आरोपी का नाम विष्णुदास महंत (55 वर्ष) है जो बाल्को बेलगढ़ी बस्ती के उड़िया मोहल्ले का है। बता दें किशोरी पिछले कई दिन से गायब थी। परिजन उसे अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि आरोपी विष्णुदास महंत उर्फ विष्णो पिता गांधी दास अपने साथ उसे घर में रखा है।
9 जुलाई को वह किशोरी को साइकल में बैठाकर सर्वमंगला मंदिर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर शादी कर लिया। उसके बाद से किशोरी के साथ वह 13 जुलाई तक दुष्कर्म करता रहा। परिजनों ने इसकी शिकायत बाल्को थाना में की। पुलिस ने जांजगीर-चांपा जिले के मूलतः नवागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपित विष्णुदास को धारा 376, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Post a comment