जिला अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, वार्ड बॉय गिरफ्तार
कोरबा। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल एक प्रवासी महिला के साथ छेड़खानी करने वाले वार्ड बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुजरात से अपने परिवार के साथ लौटी प्रवासी मजदूर महिला को दीपका क्षेत्र में क्वारंटाइन किया गया था। पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया। चिकित्सकों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में रख दिया और उपचार कर रहे थे। शुक्रवार की रात 10.30 बजे जिला चिकित्सालय में कार्यरत वार्ड बॉय शुभम गिरी गोस्वामी इंजेक्शन लगाने पहुंचा और महिला से छेड़खानी करने लगा। इस पर महिला ने हंगामा मचाते हुए अपने पति से शिकायत कर दी और बाहर बैठे पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। महिला के चिल्लाने पर वार्ड बॉय फरार हो गया, बाद में रामपुर पुलिस ने पतासाजी कर आरोपित को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
Post a comment