आज नागरिक प्रतिवाद : बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जिम्मेदारों को दंडित करने और इन कदमों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। डॉ. डेग्वेकर ने कहा कि दानी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा तक को दांव पर लगाने के इस कदम के खिलाफ सोमवार की सुबह 11 बजे उसी स्थल पर कोविड नियमों, शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नागरिक प्रतिवाद आयोजित किया गया है
मुख्यमंत्री निवास का घेराव और जेल भरो आंदोलन की ओरः नागरिक समाज के सदस्यों ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में राजधानी के सभी वार्डों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। शहर के सभी संगठन अब लगातार मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। सैकड़ों की संख्या में मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे जाएंगे। ऑनलाइन पिटिशन अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया में इस आंदोलन का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद भूख हड़ताल और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।
बैठक में ये संगठन हुए शामिलः बैठक में राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, ट्रेड यूनियन, छात्र संगठन, रंगकर्म, कला, साहित्य, वकील, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों के नागरिक उपस्थित हुए। वहीं पूर्व अपर सचिव बीके एसरे ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने मैदानों को छोटा करने का विरोध करते हुए इसे रोकने की मांग की। इसके अलावा बैठक में सुनंदा ढेंगे, रूपाली शर्मा, वीरेंद्र पांडे, धर्मराज महापात्र, मुकेश कंदोई, दौलत रोहड़ा, विश्वजीत मित्रा, मृत्युंजय दुबे, मोहन चोपड़ा, राजेश कदम, आशीष व्यास, मुरली शर्मा, नवीन गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, राजेश अवस्थी, अनुराग अग्रवाल, राजेंद्र शुक्ला, निश्चय वाजपेयी, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप ठाकुर,चंद्रशेखर गायकवाड़, महेंद्र, केके साहू नवीन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Post a comment